
❖ हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाए।
❖ सत्य के रास्ते पर चलते हुए इंसान केवल दो ही गलतियां कर सकता है, पहली पूरा रास्ता न तय करना और दूसरी शुरुआत ही न करना।
❖ कोई तुम्हारे कंधे पर हाथ रखता है, तो तुम्हारा हौसला बढ़ता है, पर जब किसी का हाथ कंधे पर नहीं होता, तुम अपनी शक्ति खुद बन जाते हो और वही शक्ति ईश्वर है।
❖ आप पूरे ब्रह्मांड में कहीं भी ऐसे व्यक्ति को खोज ले जो आपको आपसे ज्यादा प्यार करता हो, आप पाएगे कि जितना प्यार आप खुद से कर सकते हैं, उतना कोई आपसे नहीं कर सकता।
❖ यदि कोई व्यक्ति लोगों से कम बात करता है, तो उसे घमंडी, मतलबी और बेकार ना समझे, हर महान व्यक्ति दूसरों से ज्यादा खुद के साथ बिताना ज्यादा पसंद करते हैं।
❖ कोई व्यक्ति इसलिए ज्ञानी नहीं कहलाता क्योंकि वह सिर्फ बोलता रहता है, लेकिन अगर वह शांतिपूर्ण, प्रेमपूर्ण और निर्भय है, तो वह वास्तव में ज्ञानी कहलाता है।
❖ जिस तरह से तूफ़ान एक मजबूत पत्थर को हिला नहीं पाता, उसी तरह से महान व्यक्ति, तारीफ़ या आलोचना से प्रभावित नहीं होते।
❖ आपके पास जो कुछ भी है, उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से इर्श्या कीजिये, जो दूसरों से इर्श्या करता है, उसे मन की शांति नहीं मिलती।
❖ जो जगा हुआ है उसके लिए रात लंबी है, जो थका हुआ है उसके लिए यात्रा लंबी है, जो व्यक्ति सच्चा धर्म नही जानता, उसके लिए ये जिंदगी लंबी है।